Matthew 14

Matthew 14:2

Q? हेरोदेस ‘ईसा को क्या समझता था?

  1. हेरोदेस सोचता था कि ‘ईसा मुर्दों में से जी उठा यूहन्ना बपतिस्मा देने वाला है .

Matthew 14:4

Q? हेरोदेस ने शरी’अत के ख़िलाफ़ कौन सा काम किया था कि यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले ने उसे क़ुसूरवार ठहराया था?

  1. हेरोदेस ने अपने भाई की बीवी से शादी कर ली थी। .

Matthew 14:5

Q? हेरोदेस ने यूहन्ना को फ़ौरन नहीं मरवाया, क्यों?

  1. हेरोदेस ने यूहन्ना को फ़ौरन क़त्ल नहीं किया था क्यूँकि वह लोगों से डर गया था जो उसे नबी मानते थे .

Matthew 14:7

Q? हेरोदेस के पैदाइश के दिन पर हेरोदियास की बेटी के नाच से बहुत ख़ुश होकर, हेरोदेस ने क्या किया था?

  1. हेरोदेस ने क़सम खाकर कहा कि वह हेरोदियास की बेटी को मुंह मांगा इन’आम देगा .

Matthew 14:8

Q? हेरोदियास ने क्या मांगा था?

  1. हेरोदियास ने यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले का सिर थाली में मांगा .

Matthew 14:9

Q? हेरोदेस ने हेरोदियास की दरख़्वास्त को क्यों क़ुबूल किया?

  1. हेरोदेस ने अपनी क़सम और मेहमानों की वजह से हेरोदियास की दरख़्वास्त को क़ुबूल किया था .

Matthew 14:14

Q? बहुत बड़ी भीड़ को पीछे आते देख ‘ईसा का क्या रद्द

ए 'अमल था?

  1. ‘ईसा को उन पर तरस आया और उसने उनके बीमारों को अच्छा किया .

Matthew 14:16

Q? ‘ईसा ने शागिर्दों से क्या कहा कि वह उस भीड़ के लिए करें?

  1. ‘ईसा ने अपने शागिर्दों से कहा कि वह उस भीड़ को खाना खिलाएं .

Matthew 14:19

Q? शागिर्द जब पाँच रोटियाँ और दो मछलियाँ लेकर उसके पास आए तब ‘ईसा ने क्या किया?

  1. ‘ईसा ने आसमान की तरफ़ देख करके रोटी को बरकत देकर तोड़ा और शागिर्दों को दिया कि भीड़ में बाँट दें .

Matthew 14:20

Q? कितने लोगों ने खाना खाया और कितना खाना बचा?

  1. लगभग पाँच हज़ार लोगों और ‘औरतों और बच्चों ने खाना खाया और बारह टोकरियाँ भरकर रोटियाँ बची .

Matthew 14:21

Q? कितने लोगों ने खाना खाया और कितना खाना बचा?

  1. लगभग पाँच हज़ार लोगों और ‘औरतों और बच्चों ने खाना खाया और बारह टोकरियाँ भरकर रोटियाँ बची .

Matthew 14:23

Q? भीड़ को रुख़्सत करने के बा’द ‘ईसा ने क्या किया?

  1. ‘ईसा पहाड़ पर अकेले दु’आ करने चला गया .

Matthew 14:24

Q? झील के बीच शागिर्दों के साथ क्या हो रहा था?

  1. हवा और लहरों की वजह से शागिर्द नाव को संभाल नहीं पा रहे थे। .

Matthew 14:25

Q? ‘ईसा शागिर्दों के पास कैसे आया?

  1. ‘ईसा पानी पर चलकर शागिर्दों के पास आया .

Matthew 14:27

Q? शागिर्दों ने ‘ईसा को देखा तो ‘ईसा ने उनसे क्या कहा?

  1. ‘ईसा ने शागिर्दों से कहा इत्मिनान रख्खो, डरो मत .

Matthew 14:29

Q? ‘ईसा ने पतरस से क्या करने को कहा?

  1. ‘ईसा ने पतरस से कहा कि वह पानी पर चलकर उसके पास आ जाए .

Matthew 14:30

Q? पतरस पानी में क्यो डूबने लगा था?

  1. पतरस डर कर पानी में डूबने लगा .

Matthew 14:32

Q? ‘ईसा और पतरस नाव में आ गए तो क्या हुआ?

  1. जब ‘ईसा और पतरस नाव में आ गये तब हवा चलना बन्द हो गई .

Matthew 14:33

Q? इस घटना की वजह से शागिर्दों ने क्या किया?

  1. यह देख कर शागिर्दों ने ‘ईसा को सिज्दा करके कहा, "यक़ीनन तू ख़ुदा का बेटा है" .

Matthew 14:35

Q? ‘ईसा और उसके शागिर्द झील के पार उतरे तो लोगों ने क्या किया?

  1. ‘ईसा और उसके शागिर्द जब झील के पार उतरे तब लोग अपने बीमारों को लेकर ‘ईसा के पास आए .