Genesis 19

Genesis 19:2

उन दो स्वर्गदूतों को देखकर लूत ने उनके लिए क्या किया?

लूत ने कहा कि वे रात में उसके घर विश्राम करके सुबह चले जाएं।

लूत के इस प्रस्ताव पर स्वर्गदूतों की प्रतिक्रिया क्या थी?

उन स्वर्गदूतों ने कहा कि वे नगर के चौक में ही रात बिताएंगे।

Genesis 19:3

लूत के बहुत आग्रह करने पर उन स्वर्गदूतों ने क्या किया?

अन्त में वे लूत के साथ रात में विश्राम करने उसके घर चले गए।

Genesis 19:5

नगर के निवासी जिन्होंने लूत के घर को घेर लिया था, लूत से क्या चाहते थे?

वे चाहते थे कि लूत उन दोनों अतिथियों को बाहर निकाले कि वे उसके साथ संभोग करे।

Genesis 19:8

नगर के निवासी जिन्होंने लूत के घर को घेर लिया था, लूत से क्या चाहते थे?

लूत ने अतिथियों की अपेक्षा अपनी दोनों पुत्रियों को उन्हें देने का प्रस्ताव रखा।

Genesis 19:9

उन लोगों ने लूत के इस प्रस्ताव का क्या उत्तर दिया था?

उन्होंने उसे पीछे धकेल कर घर के द्वार को लगभग तोड़ ही दिया था।

Genesis 19:11

उन स्वर्गदूतों ने तब क्या किया?

उन्होंने लूत को घर में खींच लिया और लोगों को अन्धा कर दिया।

Genesis 19:13

उन स्वर्गदूतों ने क्या कहा कि यहोवा ने उन्हें करने के लिए भेजा है?

उन स्वर्गदूतों ने कहा कि उन्हें उस नगर को नष्ट करने के लिए भेजा गया है।

Genesis 19:14

जब लूत ने अपने दामादों से कहा कि वे शीघ्र ही सदोम से बाहर निकल जाएं क्योंकि वह नगर नष्ट होने वाला है तो उनकी प्रतिक्रिया क्या थी?

उन्होंने सोचा कि वह व्यर्थ की बातें कर रहा है।

Genesis 19:15

जब सुबह हुई तब स्वर्गदूत ने लूत को क्या करने को कहा?

उन्होंने लूत से कहा कि वह अपनी पत्नी और पुत्रियों को लेकर नगर से बाहर निकल जाये।

Genesis 19:16

लूत के विलम्ब करने पर स्वर्गदूतों ने लूत और उसके परिवार का हाथ पकड़कर उन्हें नगर से बाहर क्यों किया था?

उन स्वर्गदूतों ने उन्हें नगर से बाहर कर दिया क्योंकि वह उनके साथ दया का व्यवहार कर रहे थे।

Genesis 19:17

लुत जब नगर से बाहर निकला तब स्वर्गदूतों ने क्या निर्देश दिया?

तब स्वर्गदूतों कहा "अपना प्राण ले कर भाग जा; पीछे की और न ताकना"

Genesis 19:22

उन स्वर्गदूतों ने लूत और उसके परिवार को कहां भाग जाने के लिए कहा था?

उन्होंने लूत को अपने परिवार के साथ सोअर भाग जाने को कहा।

Genesis 19:24

जब लूत सोअर पहुंच गया तब यहोवा ने क्या किया?

परमेश्वर ने सदोम और अमोरा पर आकाश से आग और गंधक बरसाई थी।

Genesis 19:26

लूत की पत्नी ने क्या किया और उसका परिणाम क्या हुआ?

लूत की पत्नी ने मुड़कर देखा और वह नमक का खंभा बन गई।

Genesis 19:28

जब सुबह हुई तब अब्राहम ने उस देश में क्या देखा?

अब्राहम ने देखा उस देश में से धधकती हुई भट्टी का सा धुआं उठ रहा है।

Genesis 19:30

तब लूत कहां चला गया और क्यों?

लूत सोअर में रहने से डरता था इसलिए वह पहाड़ों में रहने चला गया।

Genesis 19:31

लूत की पुत्रियों ने पिता के साथ क्या करने की योजना बनाई?

लूत की पुत्रियों ने पिता को मदिरा पिलाकर नशे की दशा में उसके साथ सोकर संतान उत्पन्न करने की योजना बनाई।

Genesis 19:32

लूत की पुत्रियों ने पिता के साथ क्या करने की योजना बनाई?

लूत की पुत्रियों ने पिता को मदिरा पिलाकर नशे की दशा में उसके साथ सोकर संतान उत्पन्न करने की योजना बनाई।

Genesis 19:37

लूत की पुत्रियों से कौन-कौन सी दो जातियां निकली थीं?

लूत की पुत्रियों से मोआब और अम्मोन की जातियां आयी थी।

Genesis 19:38

लूत की पुत्रियों से कौन-कौन सी दो जातियां निकली थीं?

लूत की पुत्रियों से मोआब और अम्मोन की जातियां आयी थी।