Matthew 8

Matthew 8:4

Q? ‘ईसा ने क्यों कहा कि वह चंगाई पाकर कोढ़ी जाकर काहिन को दिखाए और मूसा के ज़रिए' मुक़र्रर की हुई नज्र पेश करे?

  1. ‘ईसा ने कोढ़ी को चंगा करके कहा कि वह जाकर काहिन को दिखाए कि लोगों में गवाही हो .

Matthew 8:7

Q? सूबेदार ने जब ‘ईसा से दरख़्वास्त किया कि वह उसके मफ़्लूज़ ख़ादिम को शिफ़ा दे तब ‘ईसा ने उसको क्या कहा था?

  1. ‘ईसा ने कहा कि वह सूबेदार के घर जाकर उसके ख़ादिम को शिफ़ा देगा। .

Matthew 8:8

Q? सूबेदार ने क्यों कहा कि ‘ईसा उसके घर न आए?

  1. उस सूबेदार ने कहा कि वह इस लायक़ नहीं कि ‘ईसा उसके पास आए, उसके मुँह का कलाम ही शिफ़ा की वजह होगी .

Matthew 8:10

Q? ‘ईसा ने उस सूबेदार की ता’रीफ़ में क्या कहा था?

  1. ‘ईसा ने कहा कि पूरे इस्राईल में उसने ऐसा ईमानदार नहीं देखा .

Matthew 8:11

Q? ‘ईसा ने किस

किस के लिए कहा कि वह आसमान की बादशाही में बैठेंगे?

  1. ‘ईसा ने कहा कि पूरब और पश्चिम तरफ़ से बहुत सारे आकर आसमान की बादशाही में साथ बैठेंगे .

Matthew 8:12

Q? ‘ईसा के कहने के मुताबिक़ कौन बाहर अँधेरे में डाल दिए जाएंगे जहाँ रोना और दांतों का पीसना होगा?

  1. ‘ईसा ने कहा कि बादशाही के बेटे बाहर अँधेरे में डाल दिए जाएंगे .

Matthew 8:14

Q? पतरस के घर में ‘ईसा ने किसको अच्छा किया था?

  1. पतरस के घर में ‘ईसा ने उसकी सास को अच्छा किया था।

Matthew 8:17

Q? ‘ईसा के ज़रिए' सब जिन में बदरूहें थीं और बीमारों को अच्छा करने पर यशायाह की कौन सी नबुव्वत पूरी हुई थी?

  1. यशायाह की यह नबुव्वत पूरी हुई, "उसने आप हमारी कमज़ोरियों को ले लिया और हमारी बीमारियों को उठा लिया।" .

Matthew 8:20

Q? ‘ईसा ने उस साथी से क्या कहा जो उसका चेला बनना चाहता था?

  1. ‘ईसा ने कहा कि इब्न ए आदम के पास सिर रखने की जगह नहीं है .

Matthew 8:21

Q? वह चेला अपने बाप को दफ़्न करना चाहता था। ‘ईसा ने उससे क्या कहा?

  1. ‘ईसा ने अपने चेले से कहा, मुर्दों को अपने मुर्दे दफ़्न करने दे, तू मेरे पीछे हो ले .

Matthew 8:22

Q? वह चेला अपने बाप को दफ़्न करना चाहता था। ‘ईसा ने उससे क्या कहा?

  1. ‘ईसा ने अपने चेले से कहा, मुर्दों को अपने मुर्दे दफ़्न करने दे, तू मेरे पीछे हो ले .

Matthew 8:24

Q? झील में बड़ा तूफ़ान उठते वक़्त ‘ईसा नाव में क्या कर रहा था?

  1. झील में तूफ़ान उठा, उस वक़्त ‘ईसा नाव में सो रहा था .

Matthew 8:26

Q? शागिर्द डूब कर मरने से डर रहे थे तो उन्होंने ‘ईसा को जगाया, ‘ईसा ने उनसे क्या कहा?

  1. 'ईसा ने शागिर्दों से कहा, "ऐ कम ऐतिक़ादों तुम क्यूँ घबराते हो?"

Matthew 8:27

Q? झील पर अमन देख शागिर्द क्यों हैरान हुए?

  1. हवा और पानी ने जब ‘ईसा का हुक्म माना तो शागिर्द यह देख कर हैरान रह गए .

Matthew 8:28

Q? ‘ईसा गदरीनियों के देश में पहुँचा तो उसका सामना किससे हुआ?

  1. दो तंग मिजाज़ आदमी जिन में बदरूहें थी उनका सामना ‘ईसा से हुआ .

Matthew 8:29

Q? उन लोगों के ज़रिए' से बात करने वाली बदरूहों की फ़िक्र की वजह क्या थी?

  1. बदरूहें परेशान हो गईं कि ‘ईसा वक़्त से पहले ही उन्हें सज़ा देने आ गया है .

Matthew 8:32

Q? ‘ईसा ने उनमें से बदरूहें निकालीं तो क्या हुआ?

  1. ‘ईसा ने उनमें से बदरूहें निकालीं तो वह खिंजीरों के गोल में घुस गईं और खिंजीर झील में डूब मरे .

Matthew 8:34

Q? शहर से आकर बाशिन्दों ने ‘ईसा से क्या मिन्नत की?

  1. वहाँ के बाशिन्दों ने ‘ईसा से मिन्नत की कि वह हमारी सरहदों से बाहर चला जाए .