Genesis 14

Genesis 14:11

सदोम नामक तराई में राजाओं के युद्ध के परिणाम-स्वरूप सदोम का क्या हुआ?

सदौम को पूर्णत: लूट लिया गया जिसमें लूत और उसकी पूरी सम्पत्ति थी।

Genesis 14:12

Genesis 14:14

जब अब्राम को समाचार मिला कि लूत को बन्दी बनाकर ले जाया जा रहा है तब अब्राम ने क्या किया?

अब्राम ने अपने 318 प्रशिक्षित पुरूषों के साथ उनका पीछा किया।

Genesis 14:15

अब्राम ने किस बड़े नगर के निकट उन राजाओं से युद्ध किया था और उस युद्ध का परिणाम क्या हुआ था?

अब्राम ने दमिश्क नगर के उत्तर में उन राजाओं से युद्ध किया और सारी सम्पदा, लूत और अन्य सब बन्दियों को लौटा लाया।

Genesis 14:16

Genesis 14:17

जब अब्राम लौट रहा था तब कौन से दो राजा उससे मिलने आये थे?

सदोम का राजा और शालेम का राजा मेल्कीसेदेक उससे मिलने आये थे।

Genesis 14:18

जब अब्राम लौट रहा था तब कौन से दो राजा उससे मिलने आये थे?

सदोम का राजा और शालेम का राजा मलिकिसिदक उससे मिलने आये थे।

मलिकिसिदक का संबंध परमेश्वर के साथ कैसा था?

मलिकिसिदक परमप्रधान परमेश्वर का याजक था।

मलिकिसिदक अपने साथ क्या लाया जब वह अब्राम से मिलने आया?

मलिकिसिदक रोटी और दाखमधु साथ लाया जब वह अब्राम से मिलने आया।

Genesis 14:19

मलिकिसिदक ने अब्राम से क्या कहा था?

मलिकिसिदक ने अब्राम को आशीष दिया और सर्वोच्च परमेश्वर को धन्य कहा।

Genesis 14:20

मलिकिसिदक ने अब्राम से क्या कहा था?

मलिकिसिदक ने अब्राम को आशीष दिया और सर्वोच्च परमेश्वर को धन्य कहा।

मलिकिसिदक से बातें करके अब्राम ने क्या किया?

अब्राम ने मलिकिसिदक को संपूर्ण लूट का दसवां भाग भेंट में दिया था।

Genesis 14:21

सदोम के राजा ने अब्राम को क्या प्रस्तुत किया था?

सदोम के राजा ने अब्राम से कहा कि वह लूट का सब सामान रख ले परन्तु सदोम के निवासियों को लौटा दे।

Genesis 14:22

अब्राम उससे कुछ भी लेना क्यों नहीं चाहता था?

अब्राम ने यहोवा, परम-प्रधान परमेश्वर की ओर हाथ उठाकर कहा कि वह नहीं चाहता था कि सदोम का राजा कभी कहे कि उसके कारण अब्राम धनवान हुआ है।

Genesis 14:23

अब्राम ने सदोम के राजा के इस प्रस्ताव पर कैसी प्रतिक्रिया दिखाई थी?

अब्राम ने उत्तर में कहा कि उसको उस सम्पत्ति में से कुछ नहीं चाहिए, केवल उसके साथियों ने जो कुछ खाया और जो उनका भाग था उसे वह नहीं लौटायेगा।

Genesis 14:24