Genesis 12

Genesis 12:1

जब अब्राम हारान देश में रहता था तब यहोवा ने अब्राम को क्या आज्ञा दी?

यहोवा ने अब्राम को आज्ञा दी कि वह अपने पिता का घर छोड़ कर वहां चला जाये जहां वह उसे ले जायेगा।

Genesis 12:2

यहोवा ने अब्राम से क्या प्रतिज्ञा की थी?

यहोवा ने अब्राम से प्रतिज्ञा की थी कि वह उसे आशिष देगा और उससे एक बड़ी जाति बनायेगा और उसके द्वारा पृथ्वी के सब कुलों को आशिषित करेगा।

Genesis 12:3

यहोवा ने अब्राम से क्या प्रतिज्ञा की थी?

यहोवा ने अब्राम से प्रतिज्ञा की थी कि वह उसे आशिष देगा और उससे एक बड़ी जाति बनायेगा और उसके द्वारा पृथ्वी के सब कुलों को आशिषित करेगा।

Genesis 12:5

अब्राम के साथ कौन गया था?

अब्राम के साथ उसकी पत्नी सारै और उसका भतीजा लूत था।

अब्राम किस देश की ओर जा रहा था?

अब्राम कनान देश जा रहा था।

Genesis 12:7

अब्राम को दर्शन देकर यहोवा ने क्या प्रतिज्ञा की थी?

यहोवा ने उससे प्रतिज्ञा की थी कि उसके वंशज कनान देश में रहेंगे।

Genesis 12:8

अब्राम ने यहोवा की उपासना कैसे की थी?

अब्राम ने यहोवा के लिए एक वेदी बनाई और उससे प्रार्थना की।

Genesis 12:10

कनान छोड़कर अब्राम कहां गया था?

कनान छोड़कर अब्राम मिस्र देश को गया था।

Genesis 12:12

मिस्र में प्रवेश करने पर अब्राम को किस बात की चिन्ता थी?

अब्राम की चिन्ता का कारण था कि सारै की सुन्दरता के कारण वे लोग उसकी हत्या करके सारै को ले जायेंगे।

Genesis 12:13

अब्राम ने सारै से क्या कहा कि वह उनसे कहे?

अब्राम ने सारै से कहा कि वह मिस्र वासियों से कहें कि वह उसकी बहन है।

Genesis 12:15

मिस्र में प्रवेश करने के पश्चात सारै के साथ क्या हुआ?

फिरौन सारै को अपने घर ले गया।

Genesis 12:17

इस कारण फिरौन के साथ क्या हुआ?

परमेश्वर ने फिरौन और उसके परिवार पर बड़ी-बड़ी विपत्तियां डालीं।

Genesis 12:18

फिरौन ने अब्राम से क्या प्रश्न किया था?

फिरौन ने अब्राम से कहा कि उसने सारै को अपनी पत्नी बताने की अपेक्षा बहन क्यों बताया।

Genesis 12:19

फिरौन ने अब्राम से क्या प्रश्न किया था?

फिरौन ने अब्राम से कहा कि उसने सारै को अपनी पत्नी बताने की अपेक्षा बहन क्यों बताया।

Genesis 12:20

फिरौन ने अब्राम और सारै के साथ कैसा व्यवहार किया?

फिरौन अब्राम और सारै को विदा कर दिया।