Genesis 11

Genesis 11:1

जल प्रलय के तुरन्त बाद संपूर्ण पृथ्वी पर कितनी भाषायें थीं?

जल प्रलय के बाद पृथ्वी पर एक ही भाषा थी।

Genesis 11:2

मनुष्य ने अपना नगर और मीनार कहां बनाया था?

मनुष्य ने शिनार में अपना नगर और मीनार बनाया था।

Genesis 11:4

मनुष्यों ने पृथ्वी पर फैल जाने की परमेश्वर की आज्ञा मानने की अपेक्षा क्या करने का प्रयास किया था?

परमेश्वर की आज्ञा के अनुसार पृथ्वी पर फैल जाने के बदले, लोगों ने एक नगर और एक मीनार बनाने का प्रयास किया।

मनुष्यों ने अपने लिए क्या बनाने की योजना बनाई थी?

मनुष्य अपना नाम बनाना चाहता था।

Genesis 11:7

यहोवा ने उतर कर उनका क्या किया?

यहोवा ने आकर उनकी भाषा में अव्यवस्था कर दी।

परमेश्वर ने ऐसा क्यों किया?

परमेश्वर ने उनकी भाषा में अव्यवस्था कर दी कि वे दूसरे की बात न समझ पाएं।

Genesis 11:8

परमेश्वर ने उन्हें क्या करने पर विवश किया?

परमेश्वर ने उन्हें पृथ्वी पर फैला दिया जैसी उसकी आज्ञा थी।

Genesis 11:9

मनुष्य जिस नगर का निर्माण करना चाहता था, उसका नाम क्या था?

उस नगर का नाम बाबेल था।

Genesis 11:10

इस अध्याय में नूह के किस पुत्र के वंशजों के नाम दिए गए हैं?

नूह के पुत्र शेम की वंशावली इस अध्याय में दी गई है।

Genesis 11:26

अब्राम के पिता का नाम क्या था?

अब्राम के पिता का नाम तेरह था।

Genesis 11:27

तेरह के पुत्र हारान के पुत्र का क्या नाम था?

तेरह के पुत्र हारान के पुत्र का नाम लूत था।

Genesis 11:28

तेरह का निवास स्थान क्या था?

तेरह कसदियों के ऊर नगर में रहता था।

Genesis 11:29

अब्राम की पत्नी का नाम क्या था?

अब्राम की पत्नी का नाम सारै था।

Genesis 11:30

अब्राम की पत्नी की समस्या क्या थी?

अब्राम की पत्नी बांझ थी, उसकी सन्तान नहीं थी।

Genesis 11:31

अब्राम, सारै और लूत के साथ तेरह कहाँ चला गया था?

तेरह, अब्राम, सारे और लूत के साथ कनान देश चला गया था।