Genesis 38

Genesis 38:2

यहूदा ने कहां से पत्नी ली?

यहूदा ने एक कनानी पुरूष की बेटी से विवाह किया था।

Genesis 38:7

यहोवा ने यहूदा के पहिलौठे पुत्र, एर के साथ क्या किया था और क्यों?

यहोवा ने एर को मार डाला क्योंकि वह दुष्ट था।

Genesis 38:9

यहूदा के दूसरे पुत्र, ओनान ने अपने भाई एर के लिए सन्तानोत्पत्ति का दायित्व कैसे नहीं निभाया।

तामार के पास जाकर ओनान अपना वीर्य भूमि पर गिरा देता था।

Genesis 38:10

यहोवा ने यहूदा के दूसरे पुत्र, ओनान के साथ क्या किया और क्यों?

यहोवा ने ओनान को मार डाला क्योंकि उसने जो किया वह बुरा था।

Genesis 38:11

तब यहूदा ने तामार से क्या प्रतिज्ञा की?

यहूदा ने तामार से प्रतिज्ञा की कि उसका तीसरा पुत्र युवा हो जाएगा तब वह उसका विवाह तामार से करवा देगा।

Genesis 38:12

बहुत समय बाद यहूदा को सांत्वना की आवश्यकता क्यों पड़ी थी?

यहूदा को सांत्वना की आवश्यकता थी क्योंकि उसकी पत्नी मर गई थी।

Genesis 38:14

तामार ने जब सुना कि यहूदा तिम्नाह जा रहा है तो उसने क्या किया?

तामार ने विधवा के वस्त्र उतारकर घूंघट करके तिम्नाह के मार्ग में बैठ गई।

तामार ने ऐसा क्यों किया?

तामार ने ऐसा इसलिए किया कि यहूदा का तीसरा पुत्र, शेला युवा हो गया था परन्तु उसका विवाह शेला से नहीं करवाया गया था।

Genesis 38:18

तामार ने यहूदा से रेहन में क्या लिया था?

यहूदा ने तामार को अपनी मुहर और बाजूबन्द और अपनी छड़ी दे दी।

Genesis 38:21

जब यहूदा ने अपनी प्रतिज्ञा के अनुसार उस वैश्या के पास बकरी का बच्चा भेजा तो उसे क्या जानकारी प्राप्त हुई?

यहूदा को ज्ञात हुआ कि उस क्षेत्र में कोई भी देवदासी नहीं थी।

Genesis 38:24

जब यहूदा को तामार के गर्भवती होने का समाचार मिला तो उसने क्या आज्ञा दी?

यहूदा तामार को जिलाकर मार डालना चाहता था क्योंकि वह वैश्यावृत्ति से गर्भवती हुई थी।

Genesis 38:25

जब तामार यहूदा के समक्ष लाई गई तो उसने क्या किया?

तामार ने कहा कि जिस पुरूष की मुहर, छड़ी और बाजूबन्द उसके पास है, उसी से वह गर्भवती है।

Genesis 38:26

अपनी छड़ी, मुहर और बाजूबन्द देखकर यहूदा ने क्या किया?

यहूदा ने कहा कि वह तामार से अधिक दोषी है क्योंकि उसने तामार का विवाह अपने पुत्र शेला से नहीं किया था।

Genesis 38:27

तामार से कितने पुत्र उत्पन्न था?

तामार के जुड़वे बच्चे थे।

Genesis 38:28

दाई ने क्या किया जब तामार के जुड़वे बच्चों में एक बालक का हाथ बाहर आया?

जब तामार के जुड़वे बच्चों में से एक बालक का हाथ बाहर आया, तो दाई ने लाल सूत लेकर उसके हाथ में यह कहते हुए बाँध दिया, “पहले यही उत्‍पन्‍न हुआ।”

Genesis 38:29

तामार के दोनों पुत्रों के नाम क्या थे?

तामार के दोनों पुत्रों के नाम पेरेस और जेरह था।

Genesis 38:30

तामार के दोनों पुत्रों के नाम क्या थे?

तामार के दोनों पुत्रों के नाम पेरेस और जेरह था।