Genesis 26

Genesis 26:1

इसहाक पलिश्तियों के नगर, गरार क्यों चला गया था जहाँ अबीमेलेक राजा था?

अकाल के कारण इसहाक गरार चला गया था।

Genesis 26:2

इससे पूर्व कि एसाव गरार जाता यहोवा ने उससे क्या कहा था?

यहोवा ने इसहाक से कहा था कि वह मिस्र जाने की अपेक्षा उस देश में रहे जो यहोवा उसे बताएगा।

Genesis 26:3

अब्राहम के साथ खाई शपथ के बारे में यहोवा ने इसहाक से क्या कहा?

यहोवा ने कहा कि उसने अब्राहम के साथ जो शपथ खाई है, उसे वह पूरी करेगा।

Genesis 26:5

यहोवा ने क्यों कहा कि वह ऐसा करेगा?

यहोवा ने कहा कि अब्राहम ने उसकी वाणी सुनी और उसकी आज्ञाओं, विधियों और व्यवस्था का पालन किया।

Genesis 26:7

इसहाक ने गरारवासियों को रिबका के विषय में क्या कहा था?

इसहाक ने उनसे कहा कि रिबका उसकी बहन है।

Genesis 26:9

अबीमेलेक के अनुसार इसहाक का झूठ उसकी प्रजा पर अनर्थ का कारण क्यों बन सकता था?

इसहाक के झूठ के कारण कोई रिबका के साथ कुकर्म करता तो संपूर्ण प्रजा पाप का दण्ड भोगती।

Genesis 26:10

अबीमेलेक के अनुसार इसहाक का झूठ उसकी प्रजा पर अनर्थ का कारण क्यों बन सकता था?

इसहाक के झूठ के कारण कोई रिबका के साथ कुकर्म करता तो संपूर्ण प्रजा पाप का दण्ड भोगती।

Genesis 26:11

अबीमेलेक ने रिबका के विषय में क्या आज्ञा निकाली?

अबीमेलेक ने आज्ञा निकाली कि कोई भी रिबका को स्पर्श न करे अन्यथा वह मृत्यु-दण्ड के योग्य होगा।

Genesis 26:16

अबीमेलेक ने किस कारण इसहाक को पलिश्तियों से चले जाने को कहा?

अबीमेलेक ने इसहाक को पलिश्तियों से चले जाने को कहा क्योंकि “***तू हम से बहुत सामर्थी हो गया है।”

Genesis 26:18

इसहाक को फिर से अब्राहम के दिनों में खोदे गए कुएँ को क्यों खुदवाना पड़ा?

कुएँ उसके अब्राहम के दिनों में खोदे गए थे, और उसके मरने के पीछे पलिश्तियों ने रोक दिए थे, उनको इसहाक ने फिर से खुदवाया।

Genesis 26:22

इसहाक ने कुएं का क्या नाम रखा जिसके बाद गरार के चरवाहे उनके साथ झगड़ा न करेंगे?

इसहाक ने कुवों का क्या नाम रहोबोत रखा जिस पर गरार की चरवाहे उनके साथ झगड़ा न करेंगे।

Genesis 26:23

यहोवा ने बर्शेबा में इसहाक को दर्शन देकर किस बात की पुष्टि की थी?

यहोवा ने इसहाक से कहा कि वह उसको आशिष देकर उसका वंश बढ़ायेगा।

Genesis 26:24

यहोवा ने बर्शेबा में इसहाक को दर्शन देकर किस बात की पुष्टि की थी?

यहोवा ने इसहाक से कहा कि वह उसको आशिष देकर उसका वंश बढ़ायेगा।

Genesis 26:28

अबीमेलेक इसहाक के साथ कैसी वाचा बांधना चाहता था और क्यों?

अबीमेलेक इसहाक के साथ वाचा बांधना चाहता था कि कोई भी पक्ष दूसरे पक्ष को हानि नहीं पहुंचायेगा क्योंकि उसने देखा था कि यहोवा इसहाक के साथ है।

Genesis 26:29

अबीमेलेक इसहाक के साथ कैसी वाचा बांधना चाहता था और क्यों?

अबीमेलेक इसहाक के साथ वाचा बांधना चाहता था कि कोई भी पक्ष दूसरे पक्ष को हानि नहीं पहुंचायेगा क्योंकि उसने देखा था कि यहोवा इसहाक के साथ है।

Genesis 26:30

वाचा बांधने से अबीमेलेक के प्रस्ताव पर इसहाक ने कैसी प्रतिक्रिया दिखाई थी?

इसहाक ने भोजन का आयोजन किया व दोनों ने शपथ खाई।

Genesis 26:31

वाचा बांधने से अबीमेलेक के प्रस्ताव पर इसहाक ने कैसी प्रतिक्रिया दिखाई थी?

इसहाक ने भोजन का आयोजन किया व दोनों ने शपथ खाई।

Genesis 26:34

एसाव की दोनों पत्नियां किस जाति की थीं?

एसाव की पत्नियां हित्तियों में से थीं।

Genesis 26:35

एसाव की पत्नियों के इसहाक एवं रिबका के साथ कैसे संबंध थे?

एसाव की पत्नियों के कारण इसहाक और रिबका के मन को खेद हुआ।