Genesis 25

Genesis 25:1

अपनी पत्नी सारा के मरणोपरान्त अब्राहम ने क्या किया?

अब्राहम ने कतूरा नामक एक स्त्री से विवाह किया।

Genesis 25:5

अब्राहम ने अपनी धन-सम्पदा का बंटवारा कैसे किया था?

अब्राहम ने अपनी रखेलियों के पुत्रों को कुछ-कुछ देखकर पूरब देश में भेज दिया और इसहाक को अपना सब कुछ दे दिया।

Genesis 25:6

अब्राहम ने अपनी धन-सम्पदा का बंटवारा कैसे किया था?

अब्राहम ने अपनी रखेलियों के पुत्रों को कुछ-कुछ देखकर पूरब देश में भेज दिया और इसहाक को अपना सब कुछ दे दिया।

Genesis 25:7

अब्राहम कितने वर्ष तक जीवित रहा था?

अब्राहम की आयु एक सौ पचहत्तर वर्ष की थी।

Genesis 25:9

अब्राहम को किसने मिट्टी दी थी?

इसहाक और इश्माएल ने अब्राहम को दफन किया था।

Genesis 25:18

इश्माएल के बारह पुत्रों में कैसा आपसी व्यवहार था?

उनका व्यवहार एक-दूसरे के प्रति वैरभाव का था।

Genesis 25:21

रिबका के सन्तान नहीं हो रही थी तो इसहाक ने क्या किया?

इसहाक ने यहोवा से प्रार्थना की और यहोवा ने उसकी प्रार्थना सुनी जिसके परिणामस्वरूप रिबका गर्भवती हो गई।

Genesis 25:23

रिबका के जुड़वां बालक जब गर्भ ही में संघर्ष कर रहे थे तब यहोवा ने क्या कहा था?

यहोवा ने कहा कि उसके गर्भ में दो जातियां हैं जिनमें एक दूसरे से अधिक शक्तिशाली होगी और बड़ा छोटे की सेवा करेगा।

Genesis 25:25

पहले किसका जन्म हुआ और वह कैसा दिखता था?

पहले एसाव का जन्म हुआ और वह लाल वर्ण का था, उसका संपूर्ण शरीर कम्बल के समान रोगमय था।

Genesis 25:26

दूसरा जन्म लेने वाला कौन था और वह प्रसव के समय क्या कर रहा था?

दूसरा याकूब था और वह एसाव की एड़ी पकड़े हुए उत्पन्न हुआ था।

Genesis 25:27

एसाव कैसा व्यक्ति था?

एसाव वनवासी होकर एक चतुर शिकारी हो गया था।

याकूब किस प्रकार का व्यक्ति था?

याकूब सीधा मनुष्य था और तम्बुओं में ही रहा करता था।

Genesis 25:28

इसहाक का प्रिय कौन था और रिबका का प्रिय कौन था?

इसहाक एसाव से प्रीति रखता था और रिबका याकूब से प्रीति रखती थी।

Genesis 25:30

एसाव का दूसरा नाम क्या था?

एदोम एसाव का दूसरा नाम था।

Genesis 25:31

एसाव भूख के कारण तड़प् रहा था और याकूब ने लाल रंग की दाल पकाई थी तो एसाव ने उससे भोजन मांगा और याकूब ने बदले में उससे क्या मांगा?

लाल व्यंजन के बदले याकूब ने एसाव से पहिलौठे का अधिकार मांगा था।

Genesis 25:33

याकूब के इस प्रस्ताव पर एसाव ने कैसी प्रतिक्रिया दिखाई थी?

एसाव ने शपथ खाई और अपने पहिलौठे का अधिकार याकूब को बेच दिया।

Genesis 25:34

एसाव ने याकूब को अपना पहिलौठे का अधिकार बेच कर कैसे व्यवहार का प्रदर्शन किया था?

एसाव ने अपने पहिलौठे के अधिकार को तुच्छ जाना था।